सहसपुर लोहारा: ग्राम गुढ़ा पहुंचे पूर्व सीएम व लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने अपने पक्ष में मतदान करने ग्रामीणों से किया अपील
गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम व राजनांदगांव लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे।इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ग्राम गुढ़ा पहुंचे। जहा पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात किया और कांग्रेस के केंद्र में सरकार बनाने की अपील किया।इसके साथ ही भूपेश बघेल ने अपने पक्ष में मतदान करने की भी अपील ग्रामीणों से किया।