सहसपुर लोहारा: झुरगीदादर में पहले झोपड़ी में लगता था स्कूल, कबीरधाम पुलिस के प्रयासों से अब बच्चों को पढ़ने के लिए पक्का भवन बन कर तैयार
थाना तरेगांव अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम झुरगीदादर में पुलिस विभाग द्वारा संचालित अस्थाई स्कूल पहले झोपड़ी में लगता था।अब यहां बच्चों के पढ़ने के लिए पक्का भवन बन कर तैयार हो गया है। आज ग्राम झुरगीदादर के ग्रामीणों ने विधिवत पूजा अर्चना कर स्कूल का शुभारंभ किया और नए भवन में विद्यार्थियों को प्रवेश कराया। ग्रामीणों ने नए भवन के लिए पुलिस का किया आभार व्यक्त।