सहसपुर लोहारा: गुरुवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे डिप्टी सीएम विजय शर्मा विभिन्न गांवो के जनसंपर्क कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रदेश के डिप्टी सीएम व कवर्धा विधायक विजय शर्मा गुरुवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे।इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा विभिन्न ग्रामों में आयोजित जन संपर्क कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।इसके साथ ही कार्यकर्ताओ से भेंट मुलाकात करेंगे।आपको बता दे की विजय शर्मा जिले के ग्राम घुघरी खुर्द,नेवारी,बरबसपुर,सुखताल, छिरहा,धमकी और बम्हनी पहुचेंगे।