मां के पार्थिव शरीर को देखकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ, आंखों से छलके आंसू
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन के बाद एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का है, जब सीएम योगी अस्पताल में अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। मां को अस्पताल में देखकर योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए थे।
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। मां के निधन की खबर मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ पैतृक गांव पहुंचे थे और अंतिम दर्शन के दौरान भावुक नजर आए।
मां के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर संवेदना व्यक्त की। वहीं अमित शाह, पुष्कर सिंह धामी, अखिलेश यादव और मायावती समेत कई नेताओं ने शोक जताया।
मां और बेटे के इस भावुक पल को देखकर लोग भी भावुक हो रहे हैं।
Baghpat, Bagpat | Nov 21, 2026