महासमुंद: जिले में कोमाखान पुलिस ने 60 किलो गांजे के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार
कोमाखान पुलिस ने 60 किलो गांजे के साथ 3 तस्करों को पकड़ा है। गांजा तस्करी के लिए आरोपी बाक़ायदा एक कार से पायलेटिंग करता हुआ चल रहा था। पायलेटिंग वाहन के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी कोमाखान पुलिस ने जब्त किया। पकड़े गए गांजे की कीमत 12 लाख रुपये बताई जा रही है, वहीं तीनों तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।