महासमुंद: नकली नोट के मामले में पुलिस ने रायपुर से तीन आरोपियों को एक माह की कड़ी मशक्कत कर गिरफ्तार कर लिया है।
नकली नोट के मामले में पुलिस ने रायपुर से तीन आरोपियों को एक माह की कड़ी मशक्कत कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से छोटा हाथी, दो बाइक, तीन मोबाइल व 500 के नोट के दो बंडल एक लाख समेत नोट बनाने में उपयोग किए जाने वाली इंक, पेपर जब्त किया गया है। वहीं आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।