महासमुंद: जिले में बाबा गाडगे की जयंती पर शोभायात्रा निकाली, स्वच्छता की दिलाई शपथ ली।
महासमुंद | महान संत गाडगे बाबा की जयंती को तुमगांव निर्मलकर समाज द्वारा निर्मल दिवस के रूप में स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। नगर में भव्य शोभायात्रा निकालकर रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारा किया गया। विधायक सिन्हा ने कार्यक्रम में सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए भवन बनवाने राशि देने का आश्वासन दिया हैं