महासमुंद के ग्राम झालखम्हरिया में गुरुवार को NCERT की टीम पाठ्य सामग्रियों का फील्ड रियलिटी टेस्ट करने पहुंचे। ये पाठ्य सामग्री राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण के उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत कमार जनजाति के असाक्षर शिक्षार्थियों के लिए NCERT द्वारा तैयार की गई है।