खरगापुर: रमपुरा गांव में महिला के साथ परिवार के तीन लोगों ने की मारपीट, सीएचसी खरगापुर से जिला अस्पताल रेफर
रमपुरा गांव में एक महिला के साथ मारपीट की गई है। घायल महिला रानी बाई के बेटे ने बताया कि वह अपनी मां के साथ घर पर था इसी दौरान परिवार के ही बाबू, राकेश, गोलू आए और गाली गलौज करने लगे और विरोध करने पर तीनों लोगों ने उसकी मां के साथ जमकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया।