खरगापुर: अलबेली गांव के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल रेफर
अलबेली गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम मुन्ना बताया गया है जो सरकनपुर गांव का निवासी है। घायल के द्वारा बताया गया कि मैं पैदल सड़क पर जा रहा था इसी दौरान एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। 108 एंबुलेंस द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर से जिला अस्पताल ले जाया गया।