खरगापुर: खरगापुर के फूलपुर गांव में अंतिम यात्रा रोकने पर हंगामा, दबंगों ने रास्ते में रखा शव
यह पूरा मामला खरगपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलपुर गांव का है जहां पर एक अंतिम यात्रा को दबंगों ने रोक लिया। जब दबंगों ने अंतिम यात्रा को रोका तो लोगों ने शव रख कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्ष शांत हुए और अंतिम यात्रा को अंत्येष्टि के लिए ले जाया गया।