खरगापुर: खरगापुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया पैदल भ्रमण, की गुंडा निगरानी बदमाशों की जांच
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडली के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु खरगापुर सहित अन्य थाना क्षेत्र में पुलिस ने पैदल भ्रमण किया और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी। पुलिस द्वारा गुंडा निगरानी बदमाशों पूर्व में चोरी के अपराधों में पकड़े गए चोरों, जेल से रिहा हुए पूर्व अपराधियों को चेक किया गया एवं वैधानिक कार्रवाई की गई।