खरगापुर: खरगापुर में अतिक्रमण का विरोध, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने तहसील में सौंपा ज्ञापन
मामला खरगापुर नगर का है जहां पर अतिक्रमण फैलता जा रहा है। शासकीय भूमि और गौचर भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस मामले में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है और खरगापुर नगर में पैदल मार्च निकाला। सभी कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और तहसीलदार मंगलेश्वर को ज्ञापन सौंपा।