हरिद्वार: खानपुर विधायक उमेश कुमार ने ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल के पास अपने मुख्य कार्यालय का किया उद्दघाटन, जमकर हुई आतिशबाजी
खानपुर विधायक उमेश कुमार ने अपने ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल के पास मुख्य कार्यालय का उद्दघाटन किया। मंगलवार देर शाम यहां पहुंचे विधायक उमेश कुमार का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता परिवर्तन के मूड में है और उन्हें विश्वास है कि जनता उन्हें संसद बनाएगी।