हरिद्वार: जालंधर से हरिद्वार पहुंची संत शिरोमणि गुरु रविदास की सोने की पालकी यात्रा, जटवाड़ा पुल पर किया गया भव्य स्वागत
पंजाब के जालंधर से आज संत शिरोमणि गुरु रविदास की सोने की पालकी यात्रा आज हरिद्वार पहुंची। हरिद्वार के जटवाड़ा पुलिस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आपको बता दे कि आगामी 24 फरवरी को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास का 647 वा गुरु पर्व होगा। गुरु पर्व के उपलक्ष्य में आज पंजाब के जालंधर से हरिद्वार पहुंची सोने की पालकी यात्रा को नगर भ्रमण कराया गया।