हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने रायवाला बॉर्डर पहुंच कर गुंडा अधिनियम के तहत मुकेश अग्रवाल को 30 दिनों के लिए किया जिला बदर
नगर कोतवाली पुलिस ने खड़खड़ी निवासी मुकेश अग्रवाल को 30 दिनों के लिए जिला बदर कर दिया है। उस पर गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। देहरादून की सीमा रायवाला बॉर्डर पर पहुंच कर मुकेश को जिले की सीमा से पुलिस ने बाहर किया है। मुकेश अग्रवाल पर कई मुकदमे दर्ज हैं। गुंडा अधिनियम के तहत पुलिस ने कार्रवाई की थी जिसपर DM ने जिला बदर की कार्रवाई के आदेश दिए थे।