हरिद्वार: हर की पौड़ी क्षेत्र में खाना लेने से मना करने पर भिखारी के साथ जमकर की गई मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
हर की पौड़ी क्षेत्र में खाना लेने से मना करने पर एक भिखारी के साथ जमकर मारपीट की गई। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि हर की पौड़ी क्षेत्र में तिरछे पुल के पास कुछ यात्री भिखारियों को खाना बांट रहे थे। एक भिखारी ने खाना लेने से मना किया तो तिरछे पुल पर बाल्टी लगाकर लंगर चलाने वाले लोगों ने भिखारी के साथ मारपीट कर दी।