हरिद्वार: मायापुर स्थित कार्यालय में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, हजारा ग्रैंड गांव में हुई लूट का किया खुलासा
सिडकुल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट के आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। बीती 15 फरवरी को एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हजारा ग्रंट गांव में दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपए की लूट हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को लूट की वारदात में शामिल आरोपियों का सुराग मिला, तो पुलिस ने उनके ठिकाने पर छापा मारा और दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए।