सरकण्डी हत्याकांड पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक सख्त, घटनास्थल का किया निरीक्षण
पारिवारिक जमीन विवाद में हुई हिंसा की जांच तेज, आरोपियों से की गई गहन पूछताछ
फतेहपुर पुलिस ने सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई का दिया भरोसा
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सरकण्डी गांव में पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना के बाद फतेहपुर पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है और ग्रामीणों के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है।