भीलवाड़ा: गुड्स ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में मांगें नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
भीलवाड़ा। परिवहन व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भीलवाड़ा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने राजस्थान सरकार के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यवसायिक वाहन संचालकों और ट्रांसपोर्टरों के सामने आ रही प्रशासनिक एवं तकनीकी समस्याओं का उल्लेख करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई।