बालूमाथ: महिला विरोधी करार देते हुए भाजपाइयों ने बालूमाथ में विपक्षी दल का पुतला दहन किया
गुरुवार शाम सात बजे बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड़ में विपक्षी दलों के महिला विरोधी रवैये के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विपक्षी दलों का पुतला दहन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बालूमाथ पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र हिमांशु एवं पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता ने संयुक्त रूप से किया।