नावानगर: नावानगर में हीरो कंपनी की बाइक एजेंसी में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 40 से ज़्यादा बाइकें जलकर राख
नावानगर क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित हीरो एजेंसी में शनिवार की रात्रि 9 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एजेंसी परिसर में खड़ी हीरो कंपनी की दर्जनों बाइक आग की चपेट में आ गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।