प्रतापगढ़: पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर के बस स्टैंड से किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त सचिन यादव को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना कोतवाली नगर के बस स्टैंड के पास से हुई है।एएसपी दुर्गेश सिंह ने रविवार शाम 4.10 बजे बताया की अभियुक्त को जेल भेज दिया।अभियुक्त सचिन यादव पुत्र राजदेव यादव उर्फ भल्लू यादव ग्राम बाहीपुर थाना रानीगंज का निवासी है।