भदोही गांव में एक विवाहिता ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, महिला का पति नशेड़ी था और उसकी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया था। शनिवार शाम 5 बजे पोस्टमार्टम के बाद सभी शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।