प्रतापगढ़: बोर्रा सुल्तानपुर गांव के तालाब में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शनिवार को दिन में करीब 3 बजे रानीगंज थाना क्षेत्र के बोर्रा सुल्तानपुर निवासी राजकुमार बिंद पुत्र जगन्नाथ बिंद उम्र करीब 20 वर्ष गांव के बाहर तालाब में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। तालाब के पास मौजूद लोग उसे बचाने का प्रयास किया पर तालाब गहरा होने के कारण कोई भी तालाब में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।