प्रतापगढ़: अंतू पुलिस ने गौरा डांड से तीन वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
अंतू पुलिस ने गौरा डांड से तीन वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुशील कुमार पाण्डेय, बलवन्त सिंह और दीपक हरिजन शामिल हैं। रविवार शाम 4 बजे सीओ ने बताया की अभियुक्तों को अलग-अलग मामलों में वारण्टी जारी किए जाने के बाद गिरफ्तार किया है।