सम्भल में अभद्रता कर जबरन बधाई लेने वाले किन्नरों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग वीडियो को शेयर करें
यूपी के जनपद सम्भल में थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र के ग्राम बराही में जाकर कुछ किन्नर दूसरे किन्नर के क्षेत्र में जाकर ज़बरन पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करते हुए गाँव से 32600 की बधाई ले गए जिसकी शिकयत पीड़ित ने थाना हजरत नगर गढ़ी से नामदर्ज देकर क़ानूनी कार्यवाही की माँग की है। पीडित जयप्रकाश पुत्र कृपाल सिंह नि० ग्राम बराही का आरोप है कि दिनांक 12.07.2026 को मुमताज किन्नर व सलीम किन्नर व मोहिनी किन्नर नि० महमूदपुर माफी थाना मेनाठेर जिला मुरादाबाद व उसके साथी पीड़ित व दिलवर पुत्र इन्दल सिंह व सुरेश पुत्र सोमपाल सिंह के घर से बधाई लेने के लिए आये थे जिस पर उसने दिलवर,व सुरेश ने कहा कि हमारे यहां पर बबली किन्नर आता है, हम उसी को ही बधाई देते है। आरोप है कि मुमताज किन्नर, सलीम किन्नर व मोहिनी किन्नर कहने लगे कि बबली किन्नर अब यहां पर नही है वो दुसरी जगह जा चुकी है, जिस पर पीड़ित ने उनको बधाई देने से बार बार मना किया लेकिन मुमताज किन्नर व सलीम किन्नर व मोहिनी किन्नर नहीं माने आरोप है कि किन्नरों ने घर में बच्चों व पीड़ित से बतमीजी व गाली गलोज करनी शुरु कर दी और पीड़ित से 10600 रूपये, दिलवर से 11000 रूपये, व सुरेश से भी 11000 रूपये जबरन ले गये। लेकिन बीती दिनांक 16.07.2026 को समय करीब सुबह 9 बज बबली किन्नर भी पीड़ित के घर पर बधाई लेने के लिए पहुंच गयी। तब पीड़ित ने बताया कि बीते दिनों मुमताज किन्नर, सलीम किन्नर व मोहिनी किन्नर हमारे यहां से बधाई ले गये है। जिस पर पीड़ित ने दिलवर ने व सुरेशने आरोपी मुमताज किन्नर, सलीम किन्नर व मोहिनी किन्नर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना हजरत नगर गढ़ी पुलिस को नामदर्ज तहरीर देकर कार्यवाही की माग की है।
बाइट ग्रामीण डॉ, दिलवर ग्राम बराही निवासी
बाइट ग्रामीण जयप्रकाश ग्राम बराही निवासी
बाइट ग्रामीण सुरेश ग्राम बराही निवासी