जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाडीहा कादिर नगर निवासी महिला सितारा प्रवीण के साथ सोमवार शाम 4 बजे उसके ही बगल के रहने वाले पड़ोसियों ने बुरी तरह से मारपीट करते हुए घायल कर दिया जहां इस घटना के बाद महिला शिकायत दर्ज कराने के लिए थाना पहुंची जहां से उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया। उधर सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने इलाज किया।