अमरिया: अमरिया क्षेत्र में हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
अमरिया क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर बिलासपुर मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गालिब अली, उनके पिता मुशर्रफ अली और फाजिल घायल हुए हैं। सभी घायलों को पहले अमरिया सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर