जमुई: मोहनपुर थाना के पास सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार 2 युवकों में से एक युवक की पटना में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Aug 21, 2024 जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर थाना के पास तेज रफ्तार बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घायल हुए दो युवकों में से एक युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद मृतक युवक के शव को बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।