बंगापानी: जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर चलते वाहन में भीषण आग, चालक की सूझबूझ से बची दो लोगों की जान
बंगापानी में बुधवार सुबह जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर एक स्विफ्ट डिजायर कार के डैशबोर्ड से अचानक धुआं निकलने के बाद अचानक आग लग गई। चालक ने तुरंत कार रोकी और दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकले। लेकिन कार करीब ढाई घंटे तक जलती रही, जिससे मार्ग पर भीषण जाम लग गया। फायर सर्विस की टीम पहुंचने तक कार पूरी तरह जल गई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन स्वामी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।