लालगंज: तुलसी गांव के 65 वर्षीय व्यक्ति की घर वापस न लौटने पर स्वजनों ने लालगंज थाने में कराई गुमशुदगी दर्ज
लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी 65 वर्षीय मुन्ना लाल यादव शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे घर से 200 मीटर दूर अपने गौशाला के लिए निकले थे। वापस घर न लौटने पर स्वजनों ने रविवार शाम करीब 5:00 बजे लालगंज थाने में तहरीर दिये। तहरीर मिलने के आधार पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।