अटेली: अटेली में 18 वर्षीय किशोरी घर से गायब, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तलाश
अटेली थाना क्षेत्र के गांव बास काटी की 18 वर्षीय किशोरी 4 नवंबर की सुबह घर से लापता मिली। लाल सूट और नीली जैकेट पहने हुए किशोरी का मोबाइल घर पर छोड़ना और कोई सुराग ना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।