चक्रधरपुर: चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में पेवर्स ब्लॉक निर्माण में अनियमितता, झामुमो नेता ने रुकवाया कार्य
पंचायत समिति फंड से लगभग 6.30 लाख रुपये की लागत से चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में कराए जा रहे पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य में कथित अनियमितता सामने आने पर गुरुवार को झामुमो नेता रामलाल मुंडा ने कार्य रुकवा दियाl जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किए जाने की शिकायत मिलने पर रामलाल मुंडा प्रखंड कार्यालय पहुंचे और स्थल का निरीक्षण कियाl