🚨 पानापुर थाना पहुंचे सारण SSP, औचक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को दिए कई निर्देश
पानापुर (सारण)। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा 17 सितंबर 2026 को पानापुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-2, थानाध्यक्ष पानापुर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान SSP ने थाना की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर, बैरक की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, सीसीटीवी व्यवस्था, आगंतुक पंजी तथा सरकारी संपत्तियों के रख-रखाव का बारीकी से निरीक्षण किया।
इसके साथ ही विधि-व्यवस्था की स्थिति और लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा की गई। SSP ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण, नियमित वाहन जांच और प्रभावी रात्रि गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। वहीं आम लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान करने और जनता के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया।
SSP ने पुलिसकर्मियों को प्रत्येक कार्रवाई में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, अभिलेखों के अद्यतन संधारण एवं सरकारी संसाधनों के उचित रख-रखाव को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
Rahui, Nalanda | Sep 18, 2026