सारण में SSP का औचक निरीक्षण, मशरक थाना और अंचल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक ने 17 सितंबर 2026 को मशरक थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा-2, अंचल पुलिस निरीक्षक, मशरक अंचल, थानाध्यक्ष मशरक समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान SSP ने थाना परिसर, बैरक की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, सीसीटीवी व्यवस्था, आगंतुक पंजी और सरकारी संपत्तियों के रख-रखाव सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही विधि-व्यवस्था और लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा की गई।
SSP ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण, नियमित वाहन जांच और प्रभावी रात्रि गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
उन्होंने आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान करने तथा लोगों के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया। पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के साथ अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया।
निरीक्षण के क्रम में मशरक अंचल का भी जायजा लिया गया। यहां परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, अभिलेखों के अद्यतन संधारण और सरकारी संसाधनों के उचित रख-रखाव को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
न्यूज़ बिहार लाइव के लिए राजेश तिवारी की रिपोर्ट।
Rahui, Nalanda | Sep 18, 2026