मुंगेर: दादी ने कहा- ‘बेटा होता तो बाबा धाम ले जाता’... पड़ोसियों ने कहा- ‘हम हैं न!’ पालकी में बैठाकर निकल पड़े बाबाधाम
Munger, Munger | Aug 16, 2026 औलाद नहीं थी, तो पड़ोसियों ने बनकर दिखाया बेटा; 85 वर्षीय दादी को पालकी में बैठाकर निकले बाबाधाम असरगंज। कहते हैं कि रिश्ते सिर्फ खून के नहीं होते, कुछ रिश्ते इंसानियत से बनते हैं। जब इंसानियत दिल में उतर जाए तो पराया भी अपना बन जाता है। ऐसी ही इंसानियत की मिसाल असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर देखने को मिली, जहां 85 वर्षीय राम कुमारी देवी को उनके पड़ोसियों ने पा