Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

(1) जल संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #viralreelschallenge #viralpost #vlog #nonflowers #udaipur #plantation #savewater उदयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वंदे गंगा अभियान का समापन कार्यक्रम शिल्पग्राम नर्सरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं वृक्षारोपण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक विकास अधिकारी हीतेश जोशी, सहायक अभियंता नरेंद्र सोनी तथा कृषि अधिकारी वालूराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। तहसीलदार ने वंदे गंगा अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कृषि अधिकारी वालूराम ने किसानों के लिए संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी। सहायक अभियंता नरेंद्र सोनी ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण अभियानों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर वन विभाग के रेंजर तेज सिंह ने उपस्थित लोगों को शिल्पग्राम नर्सरी का भ्रमण कराया तथा नर्सरी में विकसित पौधों एवं संरक्षण कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा वृक्षारोपण भी किया गया --------------------------------------------------------------- (2) विश्व पर्यावरण दिवस पर एचसीएम रीपा ओटीसी में हरित प्रहरी कार्यक्रम उदयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा) ओटीसी में राजस्थान राज्य सेवा के प्रशिक्षणरत अधिकारियों द्वारा ‘हरित प्रहरी कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए रैली, वृक्षारोपण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अतिरिक्त निदेशक बी. डी. कुमावत द्वारा पर्यावरण जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ हुई। रैली ओटीसी परिसर से प्रारंभ होकर जगदीश चौक पहुंची, जहां प्रशिक्षु अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इसके बाद संस्थान परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक एम. एल. चौहान तथा अतिरिक्त निदेशक बी. डी. कुमावत ने पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रशिक्षु अधिकारी भागीरथ कुमार बुंदेला ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के कुल 250 पौधे लगाए गए।

Girwa, Udaipur | Jun 5, 2026

MORE NEWS

(1) जल संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #viralreelschallenge #viralpost #vlog #nonflowers #udaipur #plantation #savewater उदयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वंदे गंगा अभियान का समापन कार्यक्रम शिल्पग्राम नर्सरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं वृक्षारोपण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक विकास अधिकारी हीतेश जोशी, सहायक अभियंता नरेंद्र सोनी तथा कृषि अधिकारी वालूराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। तहसीलदार ने वंदे गंगा अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कृषि अधिकारी वालूराम ने किसानों के लिए संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी। सहायक अभियंता नरेंद्र सोनी ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण अभियानों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर वन विभाग के रेंजर तेज सिंह ने उपस्थित लोगों को शिल्पग्राम नर्सरी का भ्रमण कराया तथा नर्सरी में विकसित पौधों एवं संरक्षण कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा वृक्षारोपण भी किया गया --------------------------------------------------------------- (2) विश्व पर्यावरण दिवस पर एचसीएम रीपा ओटीसी में हरित प्रहरी कार्यक्रम उदयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा) ओटीसी में राजस्थान राज्य सेवा के प्रशिक्षणरत अधिकारियों द्वारा ‘हरित प्रहरी कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए रैली, वृक्षारोपण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अतिरिक्त निदेशक बी. डी. कुमावत द्वारा पर्यावरण जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ हुई। रैली ओटीसी परिसर से प्रारंभ होकर जगदीश चौक पहुंची, जहां प्रशिक्षु अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इसके बाद संस्थान परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक एम. एल. चौहान तथा अतिरिक्त निदेशक बी. डी. कुमावत ने पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रशिक्षु अधिकारी भागीरथ कुमार बुंदेला ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के कुल 250 पौधे लगाए गए। - Girwa News