नवगछिया: मंच संचालन के लिए शिक्षाविद विश्वास झा लगातार तीसरी बार सम्मानित
रंगरा प्रखंड के भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल के संचालक व चर्चित मंच संचालक शिक्षाविद विश्वास झा को अनुमंडल प्रशासन नवगछिया ने प्रशस्ति-पत्र व मेमेंटो देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय व राजकीय समारोहों में प्रभावशाली वाक्-शैली और उत्कृष्ट मंच संचालन के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। वर्ष 2026 के गणतंत्र दिवस, बिहार दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह