प्रतापगढ़: लोहंगपुर के जंगल के पास गैंगरेप के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश हुआ गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में लोहंगपुर जंगल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और गैंगरेप अभियुक्त सोहेल (22) के बीच मंगलवार दोपहर 12.30 बजे मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पाक्सो और एससी/एसटी एक्ट में वांछित सोहेल को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।