मंडला जिले के विभिन्न ब्लॉकों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित
ग्रामीणों को बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी गई जानकारी
भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से समर्पित संस्था द्वारा मंडला जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नैनपुर, बीजाडांडी, मोहगांव और मंडला विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संपन्न हुए।
वित्तीय साक्षरता शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, बचत की आदत, साइबर सुरक्षा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। संस्था के ब्लॉक समन्वयकों ने हितग्राही मूलक योजनाओं की पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया, जिससे ग्रामीण अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार अपनाने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा डिजिटल भुगतान के सुरक्षित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। शिविर में ग्रामीणों की बैंकिंग संबंधी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
59 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026