कटरा की प्राचीन बावड़ी में मना बावड़ी उत्सव, श्रमदान कर की सफाई
जन अभियान परिषद का आयोजन
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे व सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में जिले भर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम कटरा की प्राचीन बावड़ी में बावड़ी उत्सव मनाया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में श्रमदान कर बावड़ी की सफाई की गई, फिर आरती-पूजन के बाद दीपदान किया गया।
गोंड राजवंश की धरोहर है बावड़ी
जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि 16वीं शताब्दी में गोंड शासक रानी दुर्गावती और राजा हृदय शाह के काल में मुसाफिरों व सैनिकों के लिए यह बावड़ी बनवाई गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हम सबका दायित्व है। विकास खंड समन्वयक श्री संतोष झारिया ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
समाजकार्य छात्रों को प्रमाण पत्र
पूरे माह जल स्त्रोतों की सफाई में योगदान देने वाले बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू के छात्रों को प्रमाण पत्र बांटे गए। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री संतोष रजक, श्रीमती रागिनी हरदहा, श्री आशीष नामदेव, नवांकुर संस्था के श्री जितेन्द्र लारेश्वर, ग्राम विकास समिति पदाधिकारी श्रीमती प्रेमकुमारी रघुवंशी, स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
53 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026