अजीतमल: विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच की मांग पर चौथे दिन भी अनशन जारी, अधिकारियों के न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी
ग्राम पंचायत रोशनपुर में विकास कार्यों के नाम पर कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। कोई अधिकारी अनशन स्थल पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहे