स्कूल वाहन में जनवरों की तरह भरे थे बच्चे, हाइवे पर एडवोकेट ने लगा दी ड्राइवर की क्लास, सिस्टम पर भी उठाए सवाल👇
ग्वालियर के वकील दीपांकर मिश्रा मंगलवार को मुरैना के जौरा न्यायालय जा रहे थे। रास्ते में टेकरी के पास हाइवे पर उन्हें तेज रफ्तार में एक वाहन गुजरता दिखाई दिया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे भरे हुए थे। दीपांकर ने वाहन रुकवाया तो पता चला कि बच्चे टेकरी के पास संचालित स्कूल में पढ़ते हैं। खास बात यह कि वाहन का रंग भी स्कूल के लिए निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं था। एडवोकेट ने इस अनियमितता पर रोष व्यक्त करते हुए ड्राइवर को लताड़ लगाई और स्कूल के प्राचार्य सहित अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।