पुरैनी: पुरैनी प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में सोमवार से आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर शुरू
छूटे हुए लाभुक जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है ऐसे लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए 26 मई से 28 मई तक सभी 9 पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम लगातार क्षेत्र भ्रमण कर जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को जागरूकता फैलाने हेतु निर्देश दे रही है।