लालगंज: रतेह चौराहा स्थित दुकान के सामने से चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया, मुड़ेल गांव निवासी अभियुक्त गिरफ्तार
ड्रमंडगंज के सेमरा कला गांव स्थित रतेह चौराहा से मंगलवार को दिनदहाड़े दुकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। बबुरा खुर्द निवासी मोटरसाइकिल चालक ने खोजबीन के बाद पता न चलने पर थाने में बुधवार को तहरीर देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे उप निरीक्षक मय पुलिस टीम के साथ मुड़ेल अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।