भीलवाड़ा: पुलिस लाइन में 77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया, एसपी ने परेड की ली सलामी
भीलवाड़ा। प्रदेश भर के साथ-साथ वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में भी 77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। 16 अप्रैल 1949 को राजस्थान पुलिस के गठन की स्मृति में आयोजित इस विशेष दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य परेड और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिला एसपी धर्मेंद्र सिंह ने परेड की सलामी ली।