अलवर: आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली, 1776 में केवल 316 केंद्रों के पास है खुद का भवन
Alwar, Alwar | May 26, 2026 नौनिहालों को प्री-एजुकेशन देने वाले आंगनबाड़ी केंद्र बदहाली का शिकार हैं। जिले में संचालित 1776 केंद्रों में मात्र 316 ही विभागीय भवनों में चल रहे हैं। 902 केंद्र सरकारी स्कूलों में व 333 किराए के भवनों में संचालित हैं। कई केंद्रों पर बच्चों के बैठने की जगह तक नही है।