भगवानपुर: भगवानपुर के शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष
सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को भगवानपुर प्रखंड पूरी तरह शिवभक्ति में रंगा नजर आया। सुबह करीब छह बजे से ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। हाथों में पूजा की थाली, कलश में पवित्र जल और जुबां पर “हर-हर महादेव” तथा “बम-बम भोले” का जयघोष लिए श्रद्धालु भोलेनाथ के दरबार की ओर बढ़ते दिखाई दिए।