बांसवाड़ा: भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत् 2082 के स्वागत हेतु पोस्टर का विमोचन, बांसवाड़ा में भारत विकास परिषद माही का आयोजन
बांसवाड़ा मे भारत विकास परिषद, शाखा माही द्वारा आगामी विक्रम संवत् 2082 के भव्य स्वागत हेतु पूर्व बैठक का बुधवार दोपहर 2 बजे आयोजन किया गया।अभिनंदन समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर पोस्टर एवं बैनर का विमोचन किया गया। साथ ही, नागरिकों में भारतीय नव वर्ष के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु कर पत्रक वितरण किए जायेंगे।